Hanuman Chalisa Lyrics In Hindi | Hanuman Chalisa Lyrics PDF

 क्या आप हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी में(Hanuman Chalisa Lyrics In Hindi) ढूंढ रहे है ताकि आप उसको याद कर सकते?

अगर हां! तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होने वाला है क्यूंकि इस पोस्ट में मैं आपके साथ सम्पूर्ण हनुमान चालीसा साझा करने जा रहा हूँ।  

हिन्दू धर्म में हनुमान जी की पूजा बड़े ही श्रद्धा व भक्ति से की जाती है और यह मान्यता है कि भगवन हनुमान सभी देवो की तुलना में बहुत शीघ्र  प्रसन्न हो जाते है और बहुत जल्दी अपने भक्तो के कष्ट और परेशानी दूर करते है।

हनुमान जी को भगवन श्री राम से वरदान मिला था कि वह समय के अंत तक जीवित रह कर लोगो के कष्ट हारेंगे। इसीलिए कहा जाता है कि हनुमान जी कलयुग में भी पृथ्वी पर मौजूद है। 

हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से आपके ऊपर अपने वाला सभी कष्टों और भय  को हनुमान जी दूर करते है। 

इस पोस्ट में आखरी में मैं आपको Hanuman Chalisa PDF फाइल दूंगा जिसको आप अपने फ़ोन में सेव कर सकते है।  यह पीडीऍफ़ फाइल आपको हनुमान चालीसा लिरिक्स याद करने में मदद करेगी।  

हनुमान चालीसा किसके द्वारा लिखी गयी है?

हनुमान चालीसा लिरिक्स(Hanuman Chalisa Lyrics) से पहले आपको यह जानना चाहिए कि हनुमान चालीसा किसने लिखी है।

Hanuman Chalisa written by tulsidas

हनुमान चालीसा, श्री गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित है और इसमें कई जमत्करी शक्तिओ का वर्णन किया गया है जिसका पथ करके आप भय मुक्त जीवन व्यतीत कर सकते है और आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा हमेशा बानी रहेगी।

Also read: Achyutam Keshavam Lyrics In Hindi

Hanuman Chalisa lyrics In Hindi (हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी में)

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज निजमनु मुकुरु सुधारि।

बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।।

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

हनुमान चालीसा चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।

अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महावीर विक्रम बजरंगी।

कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन वरन विराज सुवेसा।

कानन कुण्डल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।

काँधे मूँज जनेऊ साजै।

शंकर सुवन केसरीनंदन।

तेज प्रताप महा जग वन्दन।।

विद्यावान गुणी अति चातुर।

राम काज करिबे को आतुर।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।

राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

विकट रूप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।

रामचंद्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।

श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीशा।

नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।

कवि कोविद कहि सके कहाँ ते।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।

राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र विभीषन माना।

लंकेश्वर भये सब जग जाना।।

जुग सहस्र योजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।

जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।

दुर्गम काज जगत के जेते।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।

होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।

तुम रक्षक काहू को डरना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।

तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।

महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा।

जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

संकट तें हनुमान छुड़ावै।

मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।

तिनके काज सकल तुम साजा।

और मनोरथ जो कोई लावै।

सोई अमित जीवन फल पावै।।

चारों युग परताप तुम्हारा।

है परसिद्ध जगत उजियारा।।

साधु-संत के तुम रखवारे।

असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।

अस वर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।

सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को भावै।

जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

अन्त काल रघुबर पुर जाई।

जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई।।

और देवता चित्त न धरई।

हनुमत सेई सर्व सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं।

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।

छूटहिं बंदि महा सुख होई।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।

होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।

कीजै नाथ हृदय महँ डेरा।।

दोहा

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

Also read: Aigiri Nandini Lyrics In Hindi

Hanuman Chalisa Lyrics In Hindi Video

Hanuman Chalisa PDF Download

Hanuman Chalisa PDF Download

निचे Hunaman Chalisa PDF दी हुई है जिसको आप डाउनलोड करके अपने फ़ोन में सेव कर सकते है। यह PDF फाइल आपको हनुमान चालीसा लिरिक्स(Hanuman Chalisa Lyrics) याद करने में मदद करेगी। 

Leave a Comment