(Kamal Ka Paryayvachi) कमल का पर्यायवाची शब्द — पर्यायवाची शब्द हिंदी व्याकरण में एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है जो छोटी क्लास के विद्यार्थी को सिखाया जाता है।
पर्यायवाची शब्द को हम समानार्थी शब्द भी कहते है जिसका मतलब होता है। एक शब्द के सामान अर्थ वाला दूसरा शब्द।
तो इस पोस्ट में हम कमल(Lotus) का पर्यायवाची शब्द सीखेंगे। अगर आपके घर में कोई बच्चा है जो छोटी कक्षा में पढता है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी होगा।
कमल के पर्यायवाची शब्द जानने से पहले, जानते है कि कमल होता क्या है?
कमल क्या है? — कमल की परिभाषा
कमल एक पुष्प है जिसको भारत के राष्टीय पुष्प की मान्यता दी गयी है। कमल के पुष्प को अंग्रेजी में LOTUS के नाम से जाना जाता है। दिल्ली में एक मंदिर है जिसका “कमल मंदिर” है जो होबो हूब कमल के फूल के अकार में है। आप निचे दिए गए चित्र को देख सकते है:

कमल पुष्प का पौधा पानी में ही उत्पन्न होता है यह पुष्प भारत के भारत के साथ-साथ ईरान से लेकर ऑस्ट्रेलिआ तक पाया जाता है। कमल के फूल का रंग सफेद या गुलाबी होता है और इसके पत्ते हरे रंग के होते है।
- Kamal meaning in hindi: पानी में पाया जाने वाला एक फूल जो भारत का राष्टीय पुष्प है।
- kamal meaning in english: Lotus, a flower.
कमल का पर्यायवाची शब्द (Kamal Ka Paryayvachi Shabd)
निचे कुछ कमल के समानार्थ वाले शब्द दिए गए है इसका अर्थ कमल के सामान है और उनका कमल के स्थान पर किया जा सकता है।
चलिए कमल के पर्यायवाची शब्दों(kamal synonyms) को जानते है:
पंकज | सरोज | जलज | अरविंद | उत्पल | इंदीवर |
नीरज | अंबुज | किंजल्क | कँवल | अब्ज | कंज |
कोकनद | तामरस | पुष्कर | पुंडरीक | नलिन | पाथोज |
राजीव | वनज | जलजात | सरसिज | कुशेशय | पद्म |
वारिज | शतदल | शतपत्र | सरोरुह | अम्बुज | पुण्डरीक |
कमल का पर्यायवाची: पंकज, जलज, अब्ज, अंबुज, अरविंद, इंदीवर, उत्पल, कंज, किंजल्क, कँवल, जलजात, कोकनद, तामरस, नीरज, पद्म, पुंडरीक, पाथोज, पुष्कर, राजीव, वनज, वारिज, नलिन, शतदल, सरोज, सरोरुह, शतपत्र, सरसिज, कुशेशय।
Pankaj | Saroj | Jalaj | Arvind | Utpal | Indeevar |
Neeraj | Ambhoj | Kinjalk | Kanval | Abj | Kanj |
Koknad | Taamaras | Pushkar | Pundrik | Nalin | Pathoj |
Rajiv | Vanaj | Jaljat | Sarasij | Kusheshay | Padm |
Varij | Shatdal | Shatpatra | Saroruh | Ambuj | Pundareek |
Kamal Ka Paryayvachi Shabd – Jalaj, Ambuj, Abj, Arvind, Pushkar, Rajiv, Indivar, Utpal, Koknad, Jaljat, Tamras, Nalin, Shatpatra, Sarsij, Saroruh, Padm, Pathoj, Pundrik, Pankaj, Kanj, Kanval, Kinjalk, Niraj, Saroj, Vanaj, Varij, Shatdal, Kusheshay.
कमल का पर्यायवाची शब्द चित्र के रूप में
मैं आपको निचे दिए गए कमल के पर्यायवाची शब्दों के चित्र को डाउनलोड करके अपने फ़ोन में सेव करने की सलाह दूंगा ताकि आप अपने बच्चो को आसानी से कमल के पर्यायवाची शब्द याद करवा सकते है।

कमल का पर्यायवाची शब्द (Video)
अगर आपको पर्यायवाची शब्द याद करने में मुश्किल होती है तो निचे दिए गयी वीडियो को देखिये और कमल के समानार्थ वाले शब्द याद करने में मदद मिलेगी।
FAQs
यहाँ कुछ प्रश्न दिए गए है जो लोग अक्सर इस विषय के बारे में पूछते रहते है।
कमल का पर्यायवाची क्या होगा?
कमल का पर्यायवाची होता है — पंकज, जलज, अब्ज, अंबुज, अरविंद, इंदीवर, उत्पल, कंज, किंजल्क, कँवल, जलजात, कोकनद, तामरस, नीरज, पद्म, पुंडरीक, पाथोज, पुष्कर, राजीव, वनज, वारिज, नलिन, शतदल, सरोज, सरोरुह, शतपत्र, सरसिज, कुशेशय।
कमल शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन सा है सुमन, नील, पुरुष, सरोज?
इनमे से कमल शब्द का पर्यायवाची शब्द सरोज है।
भारत का राष्टीय पुष्प कौन सा है?
भारत का राष्टीय पुष्प कमल है।
कमल मंदिर कहा स्थित है?
कमल मंदिर दिल्ली में स्थित है। यह कमल पुश की अकार का बना हुआ है इसीलिए इसका नाम कमल मंदिर है।
Kamal Ka Paryayvachi Par Conclusion
मुझे पूरा यकीन है कि यह पोस्ट आपको बहुत उपयोगी लगा होगा और मैं आपको सलाह दूंगा कि आप ऊपर दिए गए चित्र को अपने फ़ोन में सेव कर ले ताकि आपको अपने बच्चे को कमल का पर्यायवाची शब्द याद करवाने में मदद मिलेगी।
अगर आपको लगता है कि यदि हम कोई महत्वपूर्ण कमल का समानार्थी शब्द भूल गए है तो कमेंट में साझा करे और हम उसको पोस्ट में जोड़ देंगे।
Also read: